फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   no cylinders even after hours of waiting

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिले सिलेंडर

Sun, 22 Oct 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 22 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
no cylinders even after hours of waiting
पहले सिलेंडर पाने के लिए प्रयास करते कठायतबाड़ा के लोग। - फोटो : amar ujala
जिला मुख्यालय में अभी भी रसोई गैस का संकट बना हुआ है। कठायतबाड़ा में डेढ़ माह के इंतजार के बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिले। सुबह से ही खाली सिलेंडरों के साथ कतार में खड़े रहने के बाद भी आधे से अधिक लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। प्लांट से मांग के अनुरूप सिलेंडर नहीं आने से बागेश्वर में पिछले तीन माह से रसोई गैस का जबरदस्त संकट बना हुआ है।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र के लोगों को जहां बुकिंग के एक या दो सप्ताह बाद गैस मिल रही है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सिलेंडर के लिए एक से डेढ़ माह का इंतजार करना पड़ रहा है। नगर से सटे कठायतबाड़ा में रविवार को डेढ़ माह बाद दो सौ सिलेंडर लेकर घरेलू गैस का वाहन पहुंचा, जबकि मौके पर पांच सौ लोग सिलेंडरों के साथ कतार में खड़े थे।
विज्ञापन


वाहन के पहुंचते ही सिलेंडर पाने के लिए लोगों में धक्कामुक्की होने लगी। स्थिति को देखते हुए गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने बुकिंग नंबर से सिलेंडर बांटे। लगभग तीन सौ लोगों को खाली सिलेंडर लेकर ही घर लौटना पड़ा। इससे लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंटू धपोला, महेश खेतवाल, आनंद सिंह, जमन सिंह, नरेंद्र माजिला, चंपा देवी, पुष्पा देवी आदि लोगों का कहना था कि डेढ़ माह से गैस सिलेंडर आने का इंतजार कर रहे थे। इतने लंबे समय बाद गैस का वाहन यहां आया। इसके बावजूद सभी को सिलेंडर नहीं मिल पाएं। लोगों का कहना था कि गैस एजेंसी के अधिकारियों को समय पर सिलेंडरों की आपूर्ति करनी चाहिए।


इधर गैस एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि प्लांट से कम सिलेंडर आने के कारण बैकलॉग अधिक हो गया था। दो वाहन मिलने पर एक वाहन को शहर में, जबकि दूसरे को ग्रामीण क्षेत्र में भेजा जा रहा है। कहा कि शीघ्र ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed