{"_id":"59f0cd844f1c1b65548b9289","slug":"no-clue-of-tracker-wageesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकाप्टर खोजी अभियान में भी वागीश का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकाप्टर खोजी अभियान में भी वागीश का पता नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरढुंगा ट्रैकिंग रूट से डेढ़ माह पूर्व लापता हुए छत्तीसगढ़ के युवा ट्रैकर की तलाश के लिए हेलीकाप्टर से खोजी अभियान चलाया गया। 15 हजार फुट की ऊंचाई से लेकर बेस तक खोज के बाद भी लापता ट्रैकर का कोई सुराग नहीं लग सका। लगभग एक घंटे तक खोजी अभियान चलाने के बाद हेलीकाप्टर देहरादून वापस चला गया। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ के रायपुर से बागेश्वर आया 28 वर्षीय वागीश चंद्राकर पिछले डेढ़ माह से लापता है। वह चार सितंबर को खाती गांव में रुका था।
इसके बाद पांच सितंबर को उसे जातोली में देखा गया। छह सितंबर की सुबह साढ़े आठ बजे वह सुंदरढुंगा ग्लेशियर के लिए निकला। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। कई दिनों तक वागीश का फोन नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ट्रैकर के लापता होने की सूचना पर प्रशासन की ओर से भी एसडीआरएफ के जवानों के साथ दो बार सर्च अभियान चलाया था। इसके बावजूद लापता का कोई सुराग नहीं लगा।
वागीश के परिजनों की मांग पर उत्तराखंड सरकार ने लापता ट्रैकर की तलाश के लिए बुधवार को हेलीकाप्टर कपकोट भेजा। सुबह 7.45 बजे हेेलीकाप्टर कपकोट पहुंचा। 8 बजकर पांच मिनट से हेलीकाप्टर के जरिए सुंदरढुंगा ग्लेशियर क्षेत्र में खोजी अभियान चलाया गया। खोजी टीम में प्रशासन की ओर से राजस्व निरीक्षक भुवन लाल वर्मा, लापता वागीश के रिश्तेदार तुपेश चंद्राकर और स्थानीय गाइड भगवान सिंह दानू शामिल थे।
विज्ञापन
कपकोट के एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने बताया कि हेलीकाप्टर से सुंदरढुंगा ट्रैक और ग्लेशियर क्षेत्र में 15 हजार फुट की ऊंचाई से लेकर बेस तक खोज की गई, लेकिन लापता का कोई सुराग नहीं लग सका।