{"_id":"1fff7a0180efb2ae616f08fe6f9cc099","slug":"nh-declared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा-कौसानी-बागेश्वर-कपकोट-मुनस्यारी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा-कौसानी-बागेश्वर-कपकोट-मुनस्यारी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 25 Dec 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अल्मोड़ा-कौसानी-बागेश्वर-कपकोट-मुनस्यारी को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया है। गडकरी ने काशीपुर में फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी दे दी है। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया यह राजमार्ग सामरिक महत्व का है। एनएच घोषित होने से जहां सड़क का विकास तेजी से होगा, वहीं क्षेत्र के लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम और नैनीताल के सांसद कोश्यारी ने बताया कि उन्होंने गत 23 दिसंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात की। उन्होंने मंत्री से उन्हें पूर्व में सौंपे गए पत्रों की प्रगति पर पूछा इस इस पर उन्हें जानकारी दी गई कि भारत सरकार ने अल्मोड़ा-कौसानी-बागेश्वर-कपकोट-मुनस्यारी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया गया है जबकि काशीपुर शहर में रेलवे क्रासिंग पर एनएच 74 में फ्लाईओवर के निर्माण की मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
कोश्यारी ने बताया कि हरिद्वार-काशीपुर-रुद्रपुर मार्ग के काशीपुर के एनएच 74 में रेलवे के क्रॉसिंग के कारण यातायात घंटों बाधित रहता है। जिसके लिए काशीपुर में फ्लाई ओवर ब्रिज की मंजूरी के लिए पत्र भेजा था। उन्होंने बताया कि मंत्री ने उनकी मांग पर पिथौरागढ़ जिले में एनएच 125 पर सिद्धेश्वर पुल जो कि भारत चीन की सीमा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, के नवनिर्माण की भी मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि ये तीन महत्वपूर्ण काम होने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। जल्दी ही स्वीकृत योजनाओं पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन