फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   New Water Yojna Will be Soon

Bageshwar News: 20.41 करोड़ से बुझेगी नौ ग्राम पंचायतों के लोगों की प्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
New Water Yojna Will be Soon
बागेश्वर के शामा में ग्राम समूह पंपिंग योजना का भूमि पूजन करते विधायक सुरेश गढ़िया। संवाद न्यूज ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। शामा उपतहसील क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र के नौ ग्राम पंचायतों को जल्द पेयजल संकट से निजात मिलने वाली है। रविवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने 20 करोड़ 41 लाख 45 हजार रुपये की लागत से बन रही ग्रेविटी पेयजल योजना का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 2054 तक इस योजना से पूरे क्षेत्र को भरपूर पीने का पानी मिलेगा। शामा ग्राम समूह पेयजल योजना का विधायक गढ़िया और जिपं अध्यक्ष बसंती देव की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। विधायक गढ़िया ने कहा कि योजना के बनने के बाद क्षेत्र के 11 राजस्व गांवों की 98 बस्तियों में रहने वाली पेयजल समस्या का निदान हो जाएगा। योजना से शामा, लाथी, रमाड़ी समेत क्षेत्र के सभी गांवों में लाभ मिलेगा। वहां पर पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, पूर्व प्रमुख मनोहर राम, क्षेपं सदस्य कुंजर सिंह कोरंगा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंपा आर्या, क्षेपं सदस्य भूपाल कोरंगा, ग्राम प्रधान भूपाल राम, ईई विपिन कुमार रवि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed