फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   New Water Project For Shama Village Of Kapkot

18 करोड़ की शामा ग्राम समूह पेयजल योजना को मिली मंजूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
New Water Project For Shama Village Of Kapkot
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट विकासखंड के दूरस्थ शामा क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र के लिए बनने वाली ग्राम समूह पेयजल योजना को वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। अठारह करोड़ चौदह लाख इकसठ हजार रुपये से पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

बिचला दानपुर क्षेत्र के गांवों में पेयजल की परेशानी को देखते हुए लोग लंबे समय से वृहद पेयजल योजना के निर्माण की मांग कर रहे थे। जिले से जल जीवन मिशन के तहत शामा ग्रेविटी योजना का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। अनुमति मिलने के बाद पेयजल योजना के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि कपकोट के नगर से लेकर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों तक विकास पहुंचाने के लिए वह प्राथमिकता से कार्य कर रहे हैं। वृहद पेयजल योजना को मंजूरी मिलने से जल्द ही क्षेत्र के कई गांवों की पेयजल समस्या का निदान हो जाएगा। पेयजल योजना की मंजूरी के लिए क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक गढ़िया आदि का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed