फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   New Gram Panchayats will be gifted, Panchayat houses will be constructed.

Bageshwar News: नई ग्राम पंचातयों का मिलेगी सौगात, पंचायत घरों का होगा निर्माण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
New Gram Panchayats will be gifted, Panchayat houses will be constructed.
कपकोट (बागेश्वर)। विकासखंड की नव गठित ग्राम पंचायतों के लिए अच्छी खबर है। इन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही ग्राम पंचायतों के पास अपना पंचायत भवन होगा।
विज्ञापन

विगत पंचायत चुनाव से पूर्व कपकोट की पौंसारी, छुरिया और गांसी को नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिल गया था। चुनाव के बाद इन गांवों में नई ग्राम पंचायत का गठन हो गया। हालांकि ग्राम पंचायतों के पास बैठक करने के लिए अपना भवन नहीं था। अब पंचायती राज विभाग ने तीनों गांवों में पंचायत भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 20-20 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायतों के भवन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

भवन बनने के बाद ग्राम सभा की खुली बैठक, सरकारी बैठकों, योजनाओं के संचालन और जनसेवा कार्यों को एक ही स्थान पर संचालित करने में आसानी होगी। ग्रामीणों ने पंचायत भवन निर्माण की कवायद का स्वागत किया है। उनका कहना है कि खुली बैठक और प्रशासनिक कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। डीपीआरओ सुंदर लाल ने बताया कि पंचायत भवनों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed