{"_id":"2b041a1cea360a5fbef4e8cd70a98c7a","slug":"nepali-worker-found-dead-inside-the-tents-kafli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफली में टेंट के भीतर मृत मिला नेपाली मजदूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफली में टेंट के भीतर मृत मिला नेपाली मजदूर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दुग नाकुरी (बागेश्वर)।
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीमा चौकी क्षेत्रांतर्गत टेंट में एक नेपाली मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। रीमा पुलिस चौकी प्रभारी आरएस मेहरा ने बताया कि थाना कसवा जिला कंचनपुर नेपाल निवासी लाल बहादुर (38) पुत्र दान बहादुर काफली की खड़िया खान में काम करता था।
विज्ञापन
वह बृहस्पतिवार को अपने साथियों से आराम करने की बात कहकर साइट पर नहीं गया। वह दिनभर टेंट से बाहर भी नहीं निकला। शाम को जब साथी काम से टेंट में लौटे तो उन्हें लाल बहादुर अचेत मिला। शुक्रवार की सुबह खड़िया के ठेकेदार पुष्कर सिंह पपोला की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया तो मजदूर मृत हालत में था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मजदूर के शरीर में किसी प्रकार के भी चोट के निशान नहीं थे। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन