{"_id":"59fdef974f1c1b0d698b96b4","slug":"nepali-girl-mentally-ill-behind-knife-with-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू लेकर महिला के पीछे दौड़ा मानसिक रूप से बीमार नेपाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू लेकर महिला के पीछे दौड़ा मानसिक रूप से बीमार नेपाली
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक रूप से बीमार एक नेपाली युवक हाथ में चाकू लेकर महिला पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ा। महिला की चीख सुनकर आसपास मौजूद व्यापारियों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
नगर की एक महिला शनिवार को बागनाथ मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी। तभी दुग बाजार के पास मानसिक रूप से बीमार युवक हाथों में चाकू लहराता हुआ वहां धमक गया। महिला की चीख सुनकर आसपास मौजूद व्यापारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह चाकू लहराने लगा। इससे सभी लोग भयभीत हो गए। बाद में व्यापारियों ने उसे काबू में कर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद ही डरी सहमी महिला घर को निकली। मालूम हो कि चार दिन पूर्व भी एक मानसिक रोगी ने जिला अस्पताल के पास राहगीरों और मरीजों के तीमारदारों के साथ अभद्रता कर दी थी। मानसिक रोगियों के नगरीय क्षेत्र में इस तरह की हरकतें करने से लोग भयभीत हैं। स्कूली बच्चों के लिए भी खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मानसिक रोगियों का उचित प्रबंध करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन