{"_id":"6877e81e6c801dd7f80af951","slug":"neeraj-sports-team-defeated-bagnath-academy-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117194-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नीरज स्पोर्ट्स की टीम ने बागनाथ एकेडमी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नीरज स्पोर्ट्स की टीम ने बागनाथ एकेडमी को हराया
Wed, 16 Jul 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाइश मैदान में आयोजित नाइन ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता में बॉल के लिए भिड़ते खिला
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में मोहित भंडारी स्मृति जिला स्तरीय ओपन फुटबाल प्रतियोगिता जारी रही। दूसरे दिन प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए। पहले मैच में नीरज स्पोर्ट्स की बालक टीम ने बागनाथ एकेडमी की बालिका टीम को हराया। दूसरा मैच माउंट बल्जूरी और कपकोट क्लब के बीच बराबरी पर छूटा।
बुधवार को पहला मुकाबला बागनाथ एकेडमी की बालिका और नीरज स्पोर्ट्स के बालक टीम के बीच हुआ। शुरूआत में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर दिखी। हालांकि मैच के समापन तक बालिका टीम दो गोल पीछे रह गई और नीरज स्पोर्ट्स की टीम ने 4-2 से मैच अपने नाम कर लिया। दूसरे मुकाबले में माउंट बल्जूरी और कपकोट फुटबाल क्लब के बीच कांटे की टक्कर रही। दोनों टीमें गोल करने में एक-दूसरे को मात देती दिखीं। मैच का समापन दोनों टीमों ने 3-3 गोल की बराबरी पर किया। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता ओपन फार्मेट में कराई जा रही है जिसमें बालक और बालिका टीमों के मुकाबले भी रखे गए हैं। मुकाबलों के रेफरी दलीप मेहरा, कनिष्क भंडारी, अमन दफौटी, कमल रावल, ललित तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद