{"_id":"5dffa8238ebc3e87b84dded5","slug":"neeraj-got-this-year-s-civilian-honor-bageshwar-news-hld3666133169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज को मिला इस साल का नागरिक सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज को मिला इस साल का नागरिक सम्मान
विज्ञापन
नागरिक मंच बागेश्वर के स्थापना दिवस समारोह में फुटबॉल कोच नीरज कुमार पांडे को नागरिक सम्मान देत?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नागरिक मंच संस्था का आठवां वार्षिक सम्मान समारोह रविवार को प्रकटेश्वर मंदिर सभागार में हुआ। इसमें जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें एक सही मंच प्रदान करने के लिए स्थानीय फुटबॉल प्रशिक्षक नीरज कुमार पांडे को वर्ष 2019 के नागरिक सम्मान से सम्मानित किया।
इस दौरान जनसरोकार संबंधी गोष्ठी भी हुई। इसमें दायित्व, चुनौतियां एवं सक्रियता पर चर्चा की गई। समारोह में नगर समेत बाहर के वरिष्ठ नागरिकों ने भागीदारी की। हाईकोर्ट नैनीताल के अधिवक्ता चंद्रशेखर करगेती और रमेश मुमुक्षु ने सुशासन के लिए आरटीआई की उपयोगिता बताई। कहा कि शासक वर्ग व्यावहारिक परेशानियों से अनजान है।
इसी कारण बागेश्वर महायोजना समेत जिला विकास प्राधिकरण जैसे अव्यवहारिक मानक बनाकर जनता को परेशान किया जा रहा है। इस कारण सही बात का समर्थन और गलत बात का विरोध तक नहीं हो पा रहा है। इस संकट से उबरने के लिए सामूहिक पहल करनी चाहिए। इस दौरान अध्यक्ष पंकज पांडे, सचिव आलोक साह गंगोला, जगदीश पाठक, कमल पांडे, मनीषा पांडे, ज्योति कोरंगा, मंजू जोशी, चंद्रा पांडे, जगदीश रौतेला, भास्करानंद तिवारी आदि थे।