फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   navratra in Kanda

कांडा के कालिका मंदिर में नवरात्र में होगी पूजा, अर्चना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
navratra in Kanda
कांडा में मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम योगेंद्र सिंह। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। कांडा के प्रसिद्ध कालिका मंदिर में नवरात्र पर विधि विधान से मां भगवती की पूजा कराई जाएगी। कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने मंगलवार को मंदिर समिति के पदाधिकारियों, पुजारियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर मंदिर की व्यवस्थाओं की चर्चा की। तय हुआ कि 17 अक्तूबर को पहली नवरात्र से रामनवमी 25 अक्तूबर तक मंदिर में विधि विधान से पूजा, अर्चना होगी। रोज सुबह मंदिर में पुजारी और पुरोहित पूजा कराएंगे। दोपहर में रोज मंदिर में प्रसाद बांटा जाएगा। शाम साढ़े छह बजे मां कालिका की आरती होगी। श्रद्धालुओं को मुख्य गेट से मंदिर परिसर में प्रवेश करने दिया जाएगा। दूसरे गेट से श्रद्धालु बाहर आएंगे। मुख्य गेट पर कमेटी के थर्मल स्क्रीनिंग करेगी। मास्क, सैनिटाइजर और सुरक्षित दूरी का विशेष ध्यान दिया जाएगा। बाहरी दुकानदारों को दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी। बैठक के दौरान पुजारी, पुरोहित, दास समेत 15 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच को भेजे गए। बैठक में थानाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह माजिला, वीरेंद्र नगरकोटी, गोपाल सिंह माजिला, वंशीधर कांडपाल, दीवान सिंह माजिला, तेज सिंह नगरकोटी, पंकज पांडेय, बबलू कांडपाल, रतन सिंह धपोला, सुंदर सिंह गढ़िया, दीप चद्र वर्मा, महिपाल माजिला, पंकज कांडपाल, भैरव दत्त चंदोला, गंगा लाल वर्मा, महेश पंत, सुरेंद्र सिंह माजिला, केदार सिंह माजिला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed