फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Naukodi climber Kedar Koranga conquered Garuda Peak

नौकोड़ी के पर्वतारोही केदार कोरंगा ने फतह की गरुड़ा चोटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Naukodi climber Kedar Koranga conquered Garuda Peak
बागेश्वर। जिले के नौकोड़ी (कपकोट) निवासी पर्वतारोही केदार सिंह कोरंगा ने चमोली जिले में 19685 फुट (करीब 6000 मीटर) की ऊंचाई में स्थित गरुड़ा पर्वत का सफलता पूर्वक आरोहण किया है। बीएसएफ में तैनात कोरंगा दो बार माउंट एवरेस्ट, एक बार माउंट कंचनजंगा के साथ ही भारत की कई चोटियों को फतह कर चुके हैं।
विज्ञापन

कोरंगा ने बीते छह जुलाई को गरुड़ा पर्वत शिखर पर तिरंगा फहराया। कोरंगा की सफलता से जिले के लोगों में खुशी व्याप्त है। पर्वतारोही कोरंगा का कहना है कि उत्तराखंड साहसिक खेलों का प्रदेश है। उत्तराखंड में के युवा साहसिक खेलों में रुचि लेने लगे हैं। वह बताते हैं कि साहसिक खेलों में रुचि रखने वाले युवा उत्तरकाशी से बेसिक और एडवांस कोर्स कर सकते हैं। दार्जलिंग, हिमाचल के मनाली में भी साहसिक खेलों के प्रशिक्षण की अच्छी सुविधा है।
विज्ञापन

अपनी जन्मभूमि को कभी मत छोड़ना
बागेश्वर। पर्वतारोही केदार सिंह कोरंगा ने पहाड़ के युवाओं से अपनी जन्मभूमि को कभी न छोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि पहाड़ की सुंदरता पहाड़ के लोगों की शान है। पहाड़ों में जीने का जो आनंद है, वह कहीं नहीं है। कहते हैं कि उत्तराखंड के नवयुवकों को समझना होगा कि हमारे पर्वतीय क्षेत्रों का कैसे विकास हो और पहाड़ से लोगों का पलायन बंद हो। पहाड़ के लोगों को इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
केदार के पिता दीवान सिंह भी बीएसएफ में थे तैनात
बागेश्वर। बीएसएफ में हवलदार के पद पर कार्यरत पर्वतारोही केदार सिंह कोरंगा इस समय देहरादून स्थित बीएसएफ एडवांस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट कैंप इंस्ट्रक्टर हैं। उनके पिता स्व. दीवान सिंह कोरंगा भी बीएसएफ में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed