फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nand Ghar Anand Bhayo, Jai Kanhaiya Lal...

Bageshwar News: नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...

Wed, 06 Sep 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 06 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nand Ghar Anand Bhayo, Jai Kanhaiya Lal...
बागेश्वर के राधाकृष्ण मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
बागेश्वर। श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर के राधाकृष्ण मंदिर में तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। राधाकृष्ण का रूप धरकर आए बच्चे की आकर्षक छटा ने लोगों का मन मोहा।

जन्माष्टमी पर्व पर मंदिर में सुबह से दोपहर तक दर्शन और पूजा के लिए लंबी लाइन लगी रही। अधिकतर महिलाएं अपने छोटे बच्चों को राधा और कृष्ण के परिधान पहनाकर मंदिर पहुंची थीं। भजन संध्या में श्रीकृष्ण का गुणगान किया गया। पुजारी पूरन जोशी, मंदिर समिति के गणेश जोशी, दर्शन जोशी, मनोज बचखेती आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार को मंदिर में विशाल भंडारे में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। नौ सितंबर को मंदिर से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान श्रीकृष्ण का डोला भ्रमण कराया जाएगा और दही हांडी का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन





कौसानी के द्वारिकाधीश मंदिर और लक्ष्मी आश्रम में जन्माष्टमी शुरू, आज निकलेगी भव्य झांकी
कौसानी (बागेश्वर)। पर्यटन नगरी कौसानी में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शुरू हो गया है। द्वारिकाधीश मंदिर और लक्ष्मी आश्रम में महोत्सव बृहस्पतिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न होगा। बुधवार को लक्ष्मी आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ आश्रम की संचालिका और समाजसेविका राधा भट्ट ने किया। आश्रम की बालिकाओं ने श्रीकृष्ण जन्म और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया। मंदिर में देर रात तक भजन कीर्तन और रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर नीम वैष्णव, पूरन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में भक्त दर्शन कर करेंगे पूजा अर्चना
द्वारिकाधीश मंदिर में बृहस्पतिवार सुबह से भक्त दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। शाम को नगर में भव्य झांकी निकाली जाएगी। द्वारिकाधीश मंदिर से डोला भ्रमण की शुरुआत होगी और पूरे नगर भ्रमण के बाद दो दिवसीय महोत्सव संपन्न होगा। संवाद


मुरलीउडियार मंदिर में भी जन्माष्टमी महोत्सव
चौगांवछीना के मुरलीउडियार मंदिर में भी जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं नगर के द्वारिकाछीना मंदिर, कांडा, कपकोट, काफलीगैर, दुगनाकुरी क्षेत्र के श्रीकृष्ण मंदिरों में भी विधिविधान से पूजा अर्चना कर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। संवाद



थानेश्वर मंदिर में अखंड रामायण शुरू
बागेश्वर। जन्माष्टमी पर्व पर थानेश्वर मंदिर में अखंड रामचरित मानस का पाठ शुरू हो गया। बुधवार को अखंड रामायण का शुभारंभ हुआ। बृहस्पतिवार को हवन, यज्ञ और भंडारे के साथ पारायण किया जाएगा। इस मौके पर गोविंद कठायत, वीर बहादुर बुड़ाथोकी, सतीश जोशी, अनिल नेगी, बलवंत सिंह रावत, राधा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद

कान्हा-राधा बने पुलिस परिवार के बच्चे
बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष आकांक्षा कोंडे के निर्देशन में पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर बच्चाें ने कान्हा बनकर प्रस्तुति दी। इस मौके पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। संवाद




कपकोट में जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा

कपकोट/बागेश्वर। कपकोट में जन्माष्टमी पर नगर क्षेत्र में श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के राधाकृष्ण और काशिल देव मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की। दोपहर बाद महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र कपकोटी के निर्देशन में रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बाल कृष्ण, राधा और सखी रूप में सजधज कर आए बच्चे झांकी का आकर्षण रहे। शोभायात्रा के बाद पुजारी गणेश उपाध्याय और गिरीश उपाध्याय ने भक्ताें को प्रसाद वितरण किया। संवाद


बच्चों में राधा-कृष्ण बनने की होड़
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में जन्माष्टमी की धूम है। बच्चों में राधा-कृष्ण बनने की होड़ मची है। अगनेरी मंदिर में हुए कार्यक्रम में कृष्ण बने बालकों और राधा व गोपियों की टोली पर पुष्प वर्षा की गई। इससे पहले ऐपण प्रतियोगिता में माही वर्मा प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, जीया ने तृतीय स्थान पाया। इस मौके पर संजय मनराल, मुकेश मनराल, योगदत्त फुलारा, लक्ष्मण थापा, कैलाश नेगी्, जीवन नेगी, प्रधान दिनेश मनराल, तारा सिंह रहे। खीरचौरा धाम, दिगौत, धामदेवल में भी जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed