फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Namami Gange in Bageshwar

नदी-नालों से निकलने वाले कचरे का ढीक से निस्तारण करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Namami Gange in Bageshwar
बकागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते जिलाधिकारी विनीत कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने अधिकारियों को नमामी गंगे प्रोजेक्ट के तहत गंगा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए नगरों से निकलने वाले कचरे के सुरक्षित निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नमामी गंगे प्रोजेक्ट को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को गंगा सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि योजना के तहत सभी कंपोनेंट प्लान तैयार करें। इसमें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ठोस कूड़ा प्रबंधन, कूड़े का उचित निस्तारण और घाट डेवलपमेंट प्लान के लिए दोबारा योजना बनाकर व्यय होने वाली संभावित राशि बताएं। पेयजल निगम के ईई सीपीएस गंगवार को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि चयन प्रक्रिया के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। डीएफओ बीएस शाही ने बताया कि नमामी गंगे योजना के तहत गोमुख से गंगा सागर तक पांच राज्यों के 120 शहरों के लिए गंगा एक्शन प्लान बनाया गया है। सिंचाई विभाग के ईई एके जॉन ने बताया कि योजना के तहत मुख्यमंत्री की घोषणा में बागेश्वर ब्लॉक की सरयू नदी के दाएं किनारे पर सुरक्षात्मक कार्य, निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य 19.68 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक चंदन राम दास, कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सीडीओ डीडी पंत, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed