{"_id":"608da9b48ebc3e8d1d4f40e0","slug":"murder-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4231641189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाड़ाइजर गांव में युवक ने की ग्रामीण की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाड़ाइजर गांव में युवक ने की ग्रामीण की हत्या
विज्ञापन
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के ठाड़ाइजर गांव में जनेऊ संस्कार के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक ने ग्रामीण की हत्या कर दी।
मृतक की पत्नी की शिकायत पर रीमा चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को न्यायालय में पेश करन के बाद आरोपी को अल्मोड़ा जेल भेजा गया है।
ठाड़ाइजर गांव में शुक्रवार को जनेऊ संस्कार हो रहा था। इसी दौरान शाम को कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अनिल कुमार (20) और वीरेंद्र प्रसाद (45) पुत्र केशव राम में किसी बात पर बहस हो गई। विवाद बढ़ा तो हाथापाई होने लगी। इस बीच, युवक ने वीरेंद्र को दीवार पर धक्का दे दिया।
दीवार के नुकीले पत्थर से वीरेंद्र का सिर टकराया और वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी कमला देवी ने रीमा चौकी में आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में उसने अनिल पर पति को मारकर खेत में शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि मृतक वीरेंद्र की पत्नी की तहरीर पर आरोपी अनिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने शव परिजनों को सौंप दिया।