फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Municipality will rejuvenate taxi stand with 33 lakhs

33 लाख से टैक्सी स्टेंडों का कायाकल्प करेगी नगर पालिका

Tue, 05 Mar 2019 11:56 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 05 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Municipality will rejuvenate taxi stand with 33 lakhs
प्रतीकात्मक

शहर के टैक्सी स्टेंडों का कायाकल्प होने वाला है। नगर पालिका ने इन स्टैंडों को सुविधाजनक बनाने के लिए शौचालय निर्माण व पक्का फर्श बनाने का निर्णय लिया है। जल्द ही इन स्टेंडों में निर्माण शुरू होगा।

विज्ञापन


शहर के तहसील रोड में विकास भवन के समीप बना नगर पालिका का टैक्सी स्टैंड बीते कई वर्षों से जर्जर हालत में है। इसी तरह कपकोट मोटर मार्ग में प्रकटेश्वर मंदिर के समीप बना स्टैंड भी दयनीय हालत में है। इन दोनों ही स्थानों पर न तो पक्का फर्श है और न शौचालय की सुविधा है।
विज्ञापन


हल्की सी बारिश में भी दोनों स्थानों पर कीचड़ बन जाता है जो कि वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनता है। नगर पालिका ने इन दोनों टैक्सी स्टैंडों की दशा सुधारने का बीड़ा उठाया है। तहसील रोड पर विकास भवन के समीप बने स्टेंड में 18 लाख और प्रकटेश्वर मंदिर के समीप स्टेंड में 15 लाख से निर्माण कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट वाहनों के पार्किंग पर लगेगी रोक
प्रकटेश्वर मंदिर के समीप व तहसील रोड पर विकास भवन के समीप बने टैक्सी स्टेंड में अब प्राइवेट कार पार्किंग नहीं हो सकेगी। निर्माण के उपरांत पालिका इन दोनों का व्यावसायिक इस्तेमाल करेगी। अभी तक इन दोनों स्टेंड में लोग अपनी मर्जी से वाहनों को खड़ा करते हैं। लेकिन, भविष्य में ऐसा नहीं हो सकेगा। 

शहर के दो टैक्सी स्टेंडों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। दोनों में पक्का फर्श, शौचालय व रेलिंग का निर्माण किया जाएगा। निर्माण के बाद इन्हें नगर पालिका आय के रूप में भी इस्तेमाल करेगी। - सुरेश खेतवाल, पालिकाध्यक्ष  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed