फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MP gave instructions to increase the loan-deposit ratio

सांसद ने दिए लोन-जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश

Sun, 08 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 08 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
MP gave instructions to increase the loan-deposit ratio
सांसद ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा शनिवार को बागेश्वर पहुंचे। यहां विकास भवन सभागार में उन्होंने बैंकर्स और विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने बैंकर्स को लोन-जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


लीड बैंक अधिकारी ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 7186 लोग लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 37899 व्यक्तियों को आच्छादित किया गया है। अटल पेंशन योजना से 389 लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में 90.22 प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं। लीड बैंक अधिकारी ने लोन-जमा अनुपात को 35 प्रतिशत बताया। सांसद ने सभी बैंकर्स को अधिक कर्ज देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से लाभकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने को कहा। सांसद ने पीएमजीएसवाई कपकोट के तहत संचालित सड़कों की जानकारी ली। उन्होंने बागेश्वर डिवीजन में स्वीकृत मोटर मार्गों की स्थिति पूछी। सड़कों का निर्माण पुख्ता, मजबूत ढंग से करने को कहा ताकि क्षेत्र की जनता को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बिजली, उरेडा विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, पंकज जोशी सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed