{"_id":"593c314d4f1c1b476d8b4908","slug":"movement-on-the-role-will-lose-liquor-shop-in-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग लाया आंदोलन, 15 दिन में शराब की दुकान हटेगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग लाया आंदोलन, 15 दिन में शराब की दुकान हटेगी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
आंदोलनकारी महिलाओं से बातचीत करते एसडीएम और आबकारी अधिकारी
- फोटो : amar ujala
प्रशासन की ओर से काफलीगैर के मटेला से 15 दिन के भीतर शराब की दुकान हटाने के आश्वासन के बाद महिलाओं ने चक्काजाम और धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया। लोगों ने एक पखवाड़े के भीतर दुकान नहीं हटने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बता दें कि काफलीगैर क्षेत्र से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर लंबे समय से महिलाएं आंदोलनरत हैं। शराब की दुकान नहीं हटाने से आंदोलनकारी महिलाओं ने शनिवार को चक्काजाम करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
इस चेतावनी के बाद काफलीगैर पहुंचे एसडीएम सदर एसएस राणा ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आंदोलनकारी महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने 15 दिन के भीतर शराब की दुकान अन्यत्र हटाने का आश्वासन जनता को दिया। शराब की दुकान हटाने का आश्वासन मिलने पर आंदोलनकारियों ने चक्काजाम का निर्णय वापस ले लिया।
विज्ञापन
वार्ता में सीओ वीर सिंह, जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार, झिरौली के थानाध्यक्ष एसपी रायपा, मटेला की ग्राम प्रधान ललिता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मटेला भूपाल सिंह रौतेला, छोना के प्रधान मोहन सिंह रौतेला, खरही मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह आदि महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन