फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Motor bridge high-level inquiry to be falling

मोटर पुल गिरने की होगी उच्च स्तरीय जांच

Wed, 02 Sep 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर। Updated Wed, 02 Sep 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन

कपकोट के समीप पनौरा में सरयू पर निर्माण के दौरान मोटर पुल के दो बार गिरने के मामले में अभी तक ठेकेदार को जिम्मेदार ठहरा रहे लोनिवि की भूमिका की भी जांच होगी।

विज्ञापन


न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार से वसूली की कार्रवाई फिलहाल रुक गई है। वहीं जिला जज ने ठेकेदार की एक याचिका के बाद पूरे प्रकरण पर तल्ख टिप्पणी की है।
विज्ञापन


मामले की तकनीकी, वित्तीय और प्रशासनिक जांच के लिए  फैसले की प्रति प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजने के आदेश दिए हैं।

पनौरा गांव में सरयू नदी पर चार साल पहले 90 मीटर स्पान का स्टील गार्डर मोटर पुल मंजूर हुआ। यह काम लोनिवि के कपकोट खंड के अंतर्गत था।

पुल का ढांचा खड़ा होते-होते 2012 की बरसात में यह पुल सरयू के तेज उफान से गिर गया। इसकी लागत लगभग दो करोड़ रुपये थी।

इसमें से पहली किस्त के रूप में  98 लाख, 35 हजार, 212 रुपये का भुगतान पिथौरागढ निवासी ठेकेदार चंद्री चंद को हो चुका था।

इसके बाद ठेकेदार ने अपने धन से फिर से पुल का निर्माण कार्य शुरू किया, लेकिन 2013 की बारिश में उफान के दौरान फिर से पुल गिर गया।

लोनिवि कपकोट खंड ने पुल गिरने के लिए एकतरफा ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराते हुए चुकता की गई 98 लाख, 35 हजार 212 रुपये की  राशि वसूलने के लिए नोटिस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ठेकेदार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके निर्माण संबंधी शर्तों के मुताबिक दोनों पक्षों के मध्य भुगतान का रास्ता निकालने की अपील की।

ठेकेदार की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद सिंह भंडारी का कहना है कि पुल ठेकेदार की गलती से नहीं वरन बाढ़ के कारण गिरा है।

हाईकोर्ट में यह मामला अभी विचाराधीन है। दूसरी तरफ लोनिवि ने गत दिनों को ठेकेदार को धन की वसूली के लिए  नोटिस दिया, तो ठेकेदार ने वसूली के खिलाफ जिला जज की अदालत में याचिका दायर की।

इस याचिका पर जिला जज डा. ज्ञानेंद्र शर्मा ने 28 अगस्त को फैसला सुनाया है। जज ने कहा है कि  ठेकेदार की याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है। हाईकोर्ट का फैसला होने तक ठेकेदार से वसूली नहीं की जाए।


साथ ही इस मामले में तकनीकी, प्रशासनिक खामी और वित्तीय अनियमितता की जांच कराने के लिए फैसले की एक प्रति प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजने के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed