{"_id":"62d999fded073a22b03c80b8","slug":"mla-inspects-affected-area-bageshwar-news-hld469854454","type":"story","status":"publish","title_hn":"महरगाड़ घाटी में बारिश से हुए नुकसान का विधायक ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महरगाड़ घाटी में बारिश से हुए नुकसान का विधायक ने लिया जायजा
विज्ञापन
बागेश्वर की नामतीचेटाबगड़ रोड का निरीक्षण करते विधायक सुरेश गढ़िया। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मानसूनी बारिश में जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र में अधिक नुकसान हो रहा है। क्षेत्र की सड़क, पेयजल और बिजली योजनाओं को बारिश ने प्रभावित किया। महरगाड़ घाटी में भी अधिकांश सड़कें बारिश के बाद बदहाल हैं। पेयजल योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों में लोगों को पानी का पानी जुटाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने महरगाड़ घाटी के गांवों में जाकर नुकसान का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विधायक गढ़िया ने खड़लेख, भनार, लाथी, माजखेत, नामतीचेटाबगड़, किसमिला, सुुखचौना, कनौली और कालापैरकापड़ी गांवों का भ्रमण कर बारिश से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि कालापैरकापड़ी सहित अन्य गांवों की पेयजल लाइनों को भी बारिश से नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने सड़कों पर जमा मलबा जल्द हटाने और भूस्खलन होने पर सड़क खुलवाने के निर्देश दिए। जल संस्थान से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत कराकर लोगों को पानी मुहैया कराने के निर्देश दिए। वहां पर पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, मंडल अध्यक्ष गणेश सुरकाली, नरेंद्र कोश्यारी, मनोहर राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शामा-तेजम सड़क की हालत पर जताई चिंता
बागेश्वर। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने जिले को पिथौरागढ़ से जोड़ने वाली शामा-तेजम सड़क की हालत पर चिंता जताई है। विधायक ने कहा है कि वह बुधवार को रामगंगा घाटी भ्रमण पर थे। रात में शामा-तेजम सड़क पर उनका काफिला फंस गया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एजेंसी की अनदेखी के कारण सड़क की गत खराब हो गई है। पिथौरागढ़ जिला प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए। संवाद