{"_id":"66465b234777727e330708a4","slug":"missing-minor-found-in-bageshwar-bageshwar-news-c-232-1-alm1001-111999-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बेस अस्पताल से गायब किशोरी बागेश्वर में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बेस अस्पताल से गायब किशोरी बागेश्वर में मिली
Fri, 17 May 2024 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 17 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में परिजनों के साथ उपचार के लिए पहुंची एक किशोरी अचानक गायब हो गई। उसके गायब होने पर अस्पताल प्रबंधन के साथ ही परिजनों में अफरातफरी फैल गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। खोजबीन के बाद किशोरी बागेश्वर में मिली।
बुधवार को बागेश्वर निवासी बीमार किशोरी को परिजन उपचार के लिए अल्मोड़ा बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। पर्चा कटवाने के बाद परिजन किशोरी को चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठाकर डॉक्टर से मिलने उनके कक्ष में पहुंचे। कुछ देर बाद जब वे बाहर निकले तो किशोरी गायब थी। परिजनों ने बेस चौकी में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। दूसरे दिन किशोरी बागेश्वर बाजार में घूमती मिली। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने कहा कि पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह अल्मोड़ा से किसी स्कूटी में लिफ्ट लेकर बागेश्वर पहुंच गई। वह बेस अस्पताल से क्यों गायब हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।