फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Minor Jumed Into Sary, Missing Rescue Operations

बागेश्वर में किशोरी ने नदी में लगाई छलांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Minor Jumed Into Sary, Missing Rescue Operations
बागेश्वर में सरयू में कूदी किशोरी की खोजबीन करती पुलिस, एसडीआरएफ की टीम। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में एक किशोरी ने बुधवार को सरयू में छलांग लगा दी। किशोरी की काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 16वर्षीय किशोरी ने नगर के बिलौना बाईपास पुल के पास से सरयू में छलांग लगा दी। पास में मौजूद कुछ लोगों ने किशोरी को नदी में कूदते हुए देखा। लोगों ने शोर भी मचाया लेकिन उफान पर आई नदी में जाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल की टीम ने नदी में काफी दूर तक खोजबीन की लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा।
सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि किशोरी अपनी मां के साथ रहती थी। उसकी मां एक शैक्षिक संस्थान में कार्यरत हैं। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। किशोरी 12वीं की छात्रा है। उन्होंने बताया कि किशोरी की खोजबीन जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोरी स्कूल की ड्रेस में थी।
विज्ञापन

पिछले दो साल में हुईं चार घटनाएं
बागेश्वर। हर साल बागेश्वर की नदियों में लोगों के बहने, कूदने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। 23 अगस्त को खुनौली (कांडा) निवासी सेवानिवृत्त सैनिक मुरलीधर कांडपाल (96) ने बिलौना पुल से सरयू में छलांग लगा दी थी। उनका शव बरामद हो गया था। उससे पहले सरयू से अवैध खनन कर रहा एक नेपाली मजदूर बह गया था। उसका अब तक कोई सुराग न लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उससे पहले विकास भवन के पास स्यालडोबा निवासी एक विवाहिता सरयू में कूद गई थी। उसको बचाने में उसकी चाची भी बह गई थी। विवाहिता का तो शव बरामद हो गया था। उसकी चाची का अब तक सुराग नहीं लगा। इसी माह एक युवक सरयू में बह गया था। उसका शव पिथौरागढ़ जिले की सीमा में सेराघाट के पास से बरामद हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed