फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   mining inbageshwar

खनन की मार से ग्रामीण लाचार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
mining inbageshwar
झिरौली गांव बागेश्वर की अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री में ऐसे हो रहा खड़िया का खनन। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। झिरौली, देवलधार के ग्रामीणों ने खड़िया फैक्ट्री अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड के प्रबंधकों पर अनुसूचित जाति के ग्रामीणों पर अत्याचार और शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर इसकी शिकायत की है। उन्होंने 13 सितंबर से खदान क्षेत्र झिरौली के टाइम ऑफिस में क्रमिक अनशन का एलान किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ग्रामीणों के नाम पर दर्ज 155 नाली छह मुट्ठी भूमि पर भी अवैध खनन कर रहा है। खनन के कारण ग्रामीणों के लिए रास्ते नहीं बचे हैं। गांव के मंदिर जीर्णशीर्ण हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इस भूमि का उचित मुआवजा दिलाने और सभी परिवारों का पुनर्वास कराने की मांग की। कहा कि पूर्व में हुई बैठक में शासनादेश के मुताबिक स्थानीय ग्रामीणों को 70 प्रतिशत रोजगार देने का निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद कंपनी ने किसी भी ग्रामीण को स्थायी रोजगार नहीं दिया। प्रभावित परिवारों को सितारगंज में 1979 में एक एकड़ भूमि आवंटित की गई थी। 1995 में इसे पूर्ण रूप से आवंटित किया गया लेकिन 25 परिवारों को उस भूमि का पट्टा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर खदान क्षेत्र झिरौली में क्रमिक अनशन का एलान किया। ज्ञापन में बहादुर राम, गोविंद राम, महेश चंद्र, कैलाश चंद्र, भवानी राम आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed