{"_id":"5fda2f9e8ebc3e3c4e0f971f","slug":"merchants-angry-over-imposing-cleaning-charges-bageshwar-news-hld4075775153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई शुल्क लगाने से भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई शुल्क लगाने से भड़के व्यापारी
विज्ञापन
कपकोट में नगर पंचायत का सफाई शुल्क बढ़ाने के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। व्यापार मंडल भराड़ी ने नगर पंचायत की ओर से लगाए गए सफाई शुल्क के साथ ही विभिन्न मुद्दों के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। शुल्क वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भराड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने सफाई शुल्क लगाने के विरोध में नारेबाजी की। व्यापार मंडल महामंत्री प्रकाश जोशी का कहना था कि भराड़ी में छोटा सा बाजार है। नगर पंचायत पहले से ही व्यापारियों से लाइसेंस शुल्क वसूलती है। अब नगर पंचायत ने हर माह व्यापारियों से 20 से 50 रुपया सफाई शुल्क लेने का निर्णय लिया है, जिसका वह विरोध करते हैं।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत ने बाजार लगने वाले होल्डिंगों का भी किराया लेने का निर्णय लिया है, व्यापारी होल्डिंग लगाने का एक रुपया भी किराया नहीं देंगे। व्यापारियों ने मंगलवार को उत्तरायणी मेले को लेकर की गई नगर पंचायत की बैठक में व्यापारियों को आमंत्रित न करने पर भी रोष जताया। कहा कि व्यापारी के अहित में लिए गए निर्णयों को वापस नहीं लिया गया तो व्यापारी सड़कों में उतरेंगे। प्रदर्शन में बसंत बिष्ट, कमल कपकोटी, महेश ऐठानी, मोहन उपाध्याय, हरीश तिरुवा, कमल कपकोटी समेत तमाम लोग शामिल थे।