फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting For Business in Bageshwar

Bageshwar News: उत्तरायणी मेले में स्थानीय व्यापारियों को दी जाए प्राथमिकता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Meeting For Business in Bageshwar
बागेश्वर में बैठक करते व्यापारी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर के व्यापारियों ने उत्तरायणी मेले में स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता देने की मांग उठाई है। व्यापारियों ने नगरपालिका से यूजर चार्ज को बंद करने की भी मांग की है।
विज्ञापन

बागनाथ मंदिर परिसर में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी की अध्यक्षता में हुई व्यापारियों की मासिक बैठक व्यापारियों ने पालिका के यूजर चार्ज को बंद करवाने पर चर्चा की। कहा कि व्यापार मंडल इस मुद्दे पर संघर्ष कर नगरपालिका को यूजर चार्ज का निर्णय वापस लेने के लिए मजबूर करेगा। बैठक में तय हुआ कि नगर क्षेत्र में फेरी वालों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को मीट मार्केट बंदी के नियम को पूरी तरह से लागू करवाने पर भी आम सहमति बनी। व्यापारियों ने नगर में बढ़ती स्मैक तस्करी और अराजकता पर चिंता जताई। व्यापारियों ने वेणीमाधव मंदिर के समीप सरयू नदी के किनारे बन रहे शौचालय का विरोध करने का निर्णय लिया। बैठक में व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष हिमांशु जोशी, सचिव पुष्कर किरमोलिया, व्यापारी नवीन लोहनी, अश्विनी साह, बबलू जोशी, महिपाल भरड़ा, मोहम्मद हसीब, विनोद पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed