फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Massive fire at Maa Bhagwati temple in bageshwar

बागेश्वर: मां भगवती मंदिर में लगी भीषण आग, नक्काशीदार मुख्य मंदिर को पहुंचा भारी नुकसान; कारणों का पता नहीं

Fri, 16 Oct 2026 10:56 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Fri, 16 Oct 2026 10:56 AM IST
सार

बागेश्वर जिले के कपकोट के सीमांत क्षेत्र बदियाकोट स्थित प्रसिद्ध मां भगवती मंदिर में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में मंदिर परिसर के नक्काशीदार मुख्य भवन को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
Massive fire at Maa Bhagwati temple in bageshwar
बदियाकोट में मां भगवती मंदिर में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले के कपकोट के सीमांत क्षेत्र बदियाकोट स्थित प्रसिद्ध मां भगवती मंदिर में अचानक आग लगने की दुखद घटना सामने आई है। इस अग्निकांड में मंदिर परिसर के मुख्य भवन को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बदियाकोट का यह ऐतिहासिक मंदिर अपनी प्राचीन स्थापत्य कला और लकड़ियों पर की गई बेहद सुंदर और मनमोहक नक्काशी के लिए पूरे क्षेत्र में विख्यात था।

विज्ञापन


यह मंदिर न केवल स्थानीय लोगों की अगाध आस्था का केंद्र था, बल्कि कत्यूर-कुमाऊं घाटी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक अनमोल प्रतीक भी माना जाता था। घटना के बाद से क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं में गहरा शोक है। ग्रामीणों ने आदि शक्ति मां जगदंबा से सभी की रक्षा करने और इस कठिन समय में कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की है। प्रशासन और संबंधित विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed