फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Man Returned after 30 Years

30 साल बाद घर लौटे दिनेश तो परिजनों की खुशी से नम हुई आखें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Man Returned after 30 Years
कपकोट के सुरकाली गांव में परिजनों और संस्था के लोगों के साथ दिनेश। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। परिवार से बिछड़ने का गम और फिर पुनर्मिलन की खुशी क्या होती है यह दिनेश और उनके परिवार से बेहतर कौन जान सकता है। सुरकाली गांव निवासी दिनेश गिरि 15 साल की उम्र में घर से चले गए थे। तबसे उनका कोई सुराग नहीं था। श्रद्धा रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन मुंबई की मदद से उनकी 11 जनवरी को घर वापसी हुई तो परिजनों की आंखें नम हो गईं। 30 साल बाद घर लौटे दिनेश भी परिजनों को देखकर भावुक नजर आए।
विज्ञापन

दिनेश जून 2021 में मनोरोगियों के लिए काम करने वाली एक संस्था को महाराष्ट्र के अहमदनगर में मिले थे। मानसिक रूप से अस्वस्थ दिनेश जब ठीक हुए तो मंगलवार को श्रद्धा रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन से जुड़े बरेली के मनोवैज्ञानिक शैलेश कुमार शर्मा और अर्पिता सक्सेना उन्हें लेकर सुरकाली पहुंचे तो किसी को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ। 15 साल का किशोर अब 45 वर्ष का अधेड़ नजर आ रहा है। हालांकि मां-बाप की आंखें तो अपने बच्चों को हर उम्र में पहचान लेती है। यही हुआ दिनेश के पिता गोविंद गिरी, मां जानकी देवी का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भाई भूपेंद्र भी अपने बिछड़े हुए भाई को सामने देखकर खुशी से फूला नहीं समाया। मां जानकी देवी दिनेश से लिपटकर रोने लगीं। दिनेश की आंखों में भी आंसू छलक आए। दिनेश को देखने के लिए गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिजनों ने सभी का आभार जताया है।
विज्ञापन

ऐसे हुई घर वापसी की राह आसान
बागेश्वर। मनोवैज्ञानिक शैलेश कुमार शर्मा ने बताया कि स्नेह मनोयात्री पुनर्वसन केंद्र अहमदनगर की टीम ने 19 जून 2021 को दिनेश को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के राहता में पकड़ा था। वे सड़क पर बदहवास हालत में मिले थे। मानसिक रूप से बीमार थे। मनोचिकित्सक डॉ. नीरज करंदीकर की देखरेख में दिनेश का इलाज हुआ। उसके बाद दिनेश को अपना घर आश्रम दिल्ली शिफ्ट किया गया। वहां श्रद्धा रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन के ट्रस्टी और रैमन मैग्सेसे अवार्डी डॉ. भरत वाटवानी की देखरेख में दिनेश का इलाज हुआ। सोशल वर्कर नितिन, मुकुल ने दिनेश की काउंसलिंग की। स्वस्थ होने पर दिनेश ने अपना नाम-पता बताया। शैलेश ने बताया कि उनकी संस्था ने दिनेश का निशुल्क इलाज कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर भटकने वालों के लिए काम करती है संस्था
बागेश्वर। शैलेश शर्मा ने बताया कि श्रद्धा रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन मुंबई की सड़कों पर भटकने वाले लावारिस व्यक्तियों के लिए काम करती है। कहते हैं कि सड़कों पर भटकने वाले मानसिक बीमार लोगों के मदद के लिए समाज को आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए, ताकि समाज से तिरस्कृत इन लोगों को उनके अधिकार और समाज में सम्मान मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed