फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   man died in an accidenty in kupkote

मौत से लड़ते-लड़ते जिंदगी से हारा लक्ष्मण सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
man died in an accidenty in kupkote
शामा के पास हुए कार हादसे के मृतक लछम सिंह फाइल फोटो। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। शामा में एक अल्टो कार बृहस्पतिवार रात नाले में गिर गई। नाले में डूबने से चालक की मौत हो गई जबकि महिला समेत पांच ग्रामीण घायल हो गए। सीएचसी कपकोट और जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया जबकि अन्य को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम शामा तल्ला जर्मिला निवासी बुजुर्ग त्रिलोक सिंह कोरंगा की बृहस्पतिवार को स्वाभाविक मृत्यु हो गई थी। सूचना पर उनकी बेटी दीपा देवी (देवकी) पत्नी कुंदन सिंह अल्टो कार (यूके02ए4784) में ससुर नैन सिंह, चाचा किशन सिंह, धरम सिंह और दान सिंह के साथ लीती से शामा जा रही थी। कार को ग्राम शामा निवासी पूर्व सैनिक लक्षम सिंह (68) पुत्र पदम सिंह चला रहे थे।
विज्ञापन

रात करीब पौने एक बजे शामा बाजार से डाक बंगला होकर तल्ला जर्मिला की ओर जाते समय सीसी मार्ग पर कार फिसल कर अनियंत्रित हो गई और 200 मीटर गहरी खाई से होकर भुलारॉड़ गधेरे में गिर गई। कार में सवार लोग तो किसी तरह बाहर आ गए, लेकिन चालक लछम सिंह की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को पीएचसी शामा और वहां से सीएचसी कपकोट पहुंचाया। दान सिंह को वहां छोड़कर सभी घायल बागेश्वर लाए गए। यहां देवकी, नैन सिंह को छुट्टी दे दी गई, जबकि हालत गंभीर होने पर किशन सिंह और धरम सिंह को हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी भेज दिया गया। उधर, शुक्रवार को बागेश्वर में पोस्टमार्टम के बाद लक्षम सिंह का शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से जंग में हार गई जिंदगी
कपकोट। सीसी रोड पर फिसलने से कार अनियंत्रित हुई तो चालक लक्षम सिंह समेत कार में सवार लोग नाले में गिर गए। सभी लोग तो किसी तरह बाहर आ गए, लेकिन लछम सिंह का पैर कार के दरवाजे में फंस गया। जिंदगी की आस में लक्षम ने मौत से लड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन बहुत प्रयास के बाद भी कार के दरवाजे से उसका पैर नहीं निकला और वह डूब गया। सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शुक्रवार को बागश्ेवर सरयू गोमती के संगम पर लक्षम की अंत्येष्टि कर दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा आदि ने अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed