फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Making money from the vegetable production doubles the money

सब्जी उत्पादन कर नौकरी दोगुना कमा रहे धन सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Making money from the vegetable production doubles the money
पन्याली ज्ञानधुरा निवासी धन सिंह कोरंगा के खेतों में लहलराती गोभी की फसल। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। शामा क्षेत्र के बड़ी पन्याली ज्ञानधुरा निवासी धन सिंह कोरंगा ने उन्होंने खेती से न केवल अपनी किस्मत बदली बल्कि बंजर जमीन को फिर से सोना उगलने वाली बना दिया। उनके खेतों में लहराती हरी सब्जियों की मांग बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी मंडी तक है।
विज्ञापन

धन सिंह कोरंगा ने कई महानगरों में नौकरी की लेकिन उन्हें सुकून नहीं मिला। इस दौरान उन्हें एहसास हुआ कि अगर परिवर्तन लाना है तो नौकरी नहीं बल्कि स्वरोजगार और उद्यमिता को अपनाना होगा। एक तरफ मन में पुरखों की जमीन बंजर होने की पीड़ा थी तो दूसरी तरफ यहां की ठंडी आबो हवा ने उनको वापस गांव आने को मजबूर कर दिया और वह नौकरी छोड़कर गांव लौट आए।
विज्ञापन

उन्होंने कठिन परिश्रम कर बंजर पड़ी जमीन पर आलू ,गोभी, शिमला मिर्च, बैगन, तोरई, पालक, मूली आदि की खेती शुरू कर दी। पहली बार में ही सब्जियों की अच्छी पैदावार हो गई। फिर तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने विभिन्न स्रोतों से सब्जी बीजों और अच्छी पैदावार के बारे में जानकारी जुटाई और इसका प्रयोग अपने खेतों में किया। देखते ही देखते सब्जी उत्पादन में वृद्धि होने लगी। अब वह सब्जी उत्पादन से ही अच्छी खासी आय कमा रहे है। पांच बच्चों के खर्चे समेत परिवार का अच्छी तरह भरण पोषण कर रहे हैं। जितनी आमदनी नौकरी से नहीं होती थी उससे दोगुनी आय सब्जी उत्पादन से हो रही है। बागेश्वर के साथ ही हल्द्वानी मंडी में भी उनकी सब्जियां जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed