फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   mahashivratri celebration in bageshwar

शिवालयों में भक्तों का सैलाब, हर ओर भोले का जयघोष 

Tue, 05 Mar 2019 12:22 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 05 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
mahashivratri celebration in bageshwar
बागेश्वर के संगम पर शिवजी की मूर्ति की पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
ऊं नम: शिवाय, बम-बम भोले आदि उद्घोषों से सोमवार को अल्मोड़ा और बागेश्वर के शिवालय गूंज उठे। ब्रह्म मुहूर्त से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों में श्रद्धालु घंटों लाइन में खड़े दिखाई दिए। 
विज्ञापन


अल्मोड़ा के प्रसिद्ध जागेश्वरधाम में पूजा अर्चना के लिए सुबह से भी भक्तों का आना शुरू हो गया था। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार के सुख शांति की कामना की। वहीं बागेश्वर के पौराणिक बागनाथ धाम में भी भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। 
विज्ञापन


बागेश्वर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्तिपूर्वक मनाई गई। पौराणिक बागनाथ मंदिर में सैलाब ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। उन्होंने ऊं नम: शिवाय के जाप के साथ भगवान बागनाथ का जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू, गोमती और विलुप्त सरस्वती के संगम पर डुबकी लगाई। कालभैरवनाथ और बाणेश्वर भगवान समेत अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना कर भक्तों ने मनोकामना पूर्ति के लिए मन्नत मांगी। बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन रावल और पंडित हेम चंद्र जोशी ने बताया कि मंदिर परिसर में खीर का प्रसाद बांटा गया। नीलेश्वर की पहाड़ी पर स्थित महादेव के मंदिर में लोगों की खासी भीड़ उमड़ पड़ी। 

कपकोट : कपकोट तहसील के शिव मंदिर, तप्तकुंड (सोंग) शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। महिलाओं ने ढोल नगाड़ों के साथ कलशयात्रा निकाली। इसमें शिव-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। 

कांडा : कांडा के गोपेश्वर महादेव मंदिर धपोलासेरा और रावतसेरा के टोपेश्वर महादेव मंदिर में जलार्पण करने वालों की सुबह से ही भीड़ लग गई। दुग नाकुरी के मोहली स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़भाड़ रही।  


बैजनाथ में पांच हजार से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ शिवालय सहित क्षेत्र के सभी शिवालय दिन भर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे। बैजनाथ धाम में पांच हजार से अधिक शिव पार्वती के भक्तों ने जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। सुबह पांच बजे से शुरू हुआ यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इसके अलावा प्रकटेश्वर, दिव्येश्वरी मंदिर, प्रकटेश्वर, कार्तिकेश्वर, जौसर महादेव, पिंगलेश्वर, कपिलेश्वर, चक्रवृतेश्वर आदि शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed