{"_id":"02a01b69ead14378eec94d2681266172","slug":"maggie-clandestine-sold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी छिपे बिक रही मैगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी छिपे बिक रही मैगी
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन से मैगी पर प्रतिबंध लगने के बाद भी जिले के विभिन्न हिस्सों में अब भी चोरी छिपे मैगी बिक और बन रही है। अनेक व्यापारियों ने दुकानों से मैगी हटानी शुरू कर दी है। मैगी में अधिक मात्रा में केमिकल मिलने के कारण शासन ने मैगी की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
मैगी पर प्रतिबंध लगते ही अनेक व्यापारियों ने दुकानों से मैगी के पैकेट छिपा लिए हैं जबकि वह कई दुकानोें की अब भी शोभा बढ़ा रही है। होटल चला रहे राम लाल ने बताया कि मैगी पर प्रतिबंध लगते ही उन्होंने मैगी बनानी बंद कर दी है। इसके बावजूद कुछ लोग अब भी मैगी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
जमन सिंह ने बताया कि बचे मैगी के पैकेटों को वह डिस्ट्रीब्यूटर को लौटा देंगे। एसडीएम फिंचा राम चौहान ने बताया कि आदेश की प्रति मिलते मैगी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन