{"_id":"58629c194f1c1b8640eec93f","slug":"machine-after-angry-women-squatted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने धरना दिया
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रम विभाग की ओर से वितरित की जा रही सिलाई मशीन व अन्य टूल किट नहीं मिलने से नाराज महिलाओं व ग्रामीणों ने तहसील में धरना दिया। महिलाओं ने कहा कि किट देने के नाम पर उन्हें देर शाम तक रोके रखा। इसके बावजूद कोई सामान उन्हें नहीं दिया गया। घरों को लौटने के लिए वाहन नहीं मिलने से उन्हें रिश्तेदारों के घरों या होटलों में रुकने को मजबूर होना पड़ा।
मालूम हो कि सोमवार को श्रम विभाग की ओर से सिलाई मशीन सहित अन्य टूल किट वितरित किए गए थे। इसके लिए गरुड़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला पुरुष पहुंचे थे। विभाग की ओर से लगभग 250 महिला-पुरुषों को टूल किट वितरित किए गए। इसके बावजूद कई लोगों को देर शाम तक भी टूल किट नहीं मिल पाए। ऐसे में वाहन नहीं मिलने से दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं को अपने रिश्तेदारों या फिर होटलों में रुकना पड़ा।
मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी मिलते ही पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हीरा धपोला सभी महिलाओं व अन्य ग्रामीणों को लेकर तहसील पहुंचे और धरना दिया। इस मौके पर आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि पहले उन्हें सामान के लिए जिला मुख्यालय बुलाया गया, परंतु देर शाम तक इंतजार कराने के बाद भी कोई टूल किट नहीं दिया गया। इससे उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। अधिकारियों के आश्वासन पर महिलाओं ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर जानकी देवी, अंबा देवी, चंपा देवी, विमला देवी, मुन्नी देवी, हंसी देवी, कमला देवी, तुलसी देवी, रेखा देवी, सरस्वती देवी, पुष्पा देवी आदि महिलाएं व ग्रामीण मौजूद थे।