फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   LPG vehicle arrived for the first time in Janakaras, people's faces blossomed

जैनकरास में पहली बार पहुंचा रसोई गैस का वाहन, लोगों के चेहरे खिले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
LPG vehicle arrived for the first time in Janakaras, people's faces blossomed
बागेश्वर के जैनकरास में गैस सिलिंडर भरवाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। बृहस्पतिवार को जिले के दूरस्थ इलाके जैनकरास में पहली बार रसोई गैस का वाहन पहुंचा तो लोगों के चेहरे खिल उठे। अब तक लोगों को 10 किमी दूर काफलीगैर से घोड़ों के जरिए रसोई गैस सिलिंडर का ढुलान करना पड़ता था। जैनकरास के लोगों को काफलीगैर से गांव तक रसोई गैस का ढुलान कराने में करीब 500 रुपये का अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ता था। हाल में गांव में सड़क पहुंची लेकिन रसोई गैस की होम डिलीवरी फिर भी नहीं हो रही थी। लोगों की समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान अंजनी जोशी, नवीन जोशी ने ताकुला एजेंसी के प्रबंधक रमेश चंद्र पंत के सामने रसोई गैस का वाहन गांव तक भिजवाने का मामला रखा। बृहस्पतिवार को इंडेन गैस सर्विस ताकुला से गैस का वाहन गांव में पहुंचा। लोगों को घर के पास गैस सिलिंडर मिले। इसके लिए गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान और गैस प्रबंधक का आभार जताया। लोगों ने नियमित रूप से क्षेत्र में गैस आपूर्ति करवाने की मांग की है। ताकि समय के साथ ही धन की बचत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed