{"_id":"62d6f9a1aa89767be1262866","slug":"lok-adalat-in-bageshwar-and-almora-bageshwar-news-hld4696324180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला और बाह्य न्यायालयों में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत: जयेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला और बाह्य न्यायालयों में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत: जयेंद्र सिंह
विज्ञापन
बागेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज सीनियर डिवीजन ?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला विधिक सेेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज (सीनियर डिवीजन) जयेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 13 अगस्त को जिले की सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में फौजदारी शमनीय और जिले की न्यायालयों में चल रहे मामलों का निपटारा कराया जाएगा। लोक अदालत में मामला का निपटारा करवाने के इच्छुुक लोग 12 अगस्त तक संबंधित न्यायालय में स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से अपना मामला नियत करवा सकते हैं।
न्यायालय परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी शमनीय वाद, श्रम विवाद से संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना मुआवजा संबंधी मामले, रुपयों का लेनदेन विवाद, राजस्व समेत अन्य वादों का निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के लिए जिले के 25 गांवों का चयन कर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से शुभ कार्य के मौके पर एक पौधा रोपने की अपील की।
विज्ञापन
बहुउद्देश्यीय विधिक जागरूकता शिविर 24 को
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आगामी 24 जुलाई को सुबह 10 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज जैनोली (रानीखेत) में बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव रविशंकर मिश्रा ने बताया कि शिविर में जिला और सत्र न्यायाधीश समेत न्यायिक अधिकारी, डीएम, एसएसपी, सीएमओ, डीएफओ, बार संघ से जुड़े कई अधिवक्ता शिरकत करेंगे। विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे।