फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard threat in Bageshwar Nagar, people in panic

बागेश्वर में तेंदुए की धमक, अब बस स्टेशन के पास सीसीटीवी में हुआ कैद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Leopard threat in Bageshwar Nagar, people in panic
बागेश्वर स्टेशन में मंडरा रहा तेंदुआ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। बागेश्वर नगर में तेंदुआ बेखौफ घूम रहा है। मंगलवार की रात बस स्टेशन के पास तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। रात में ठाकुरद्वारा में एक कुत्ते को भी तेंदुए ने जख्मी किया है। तेंदुए की दस्तक से लोग दहशत में हैं। मंगलवार की देर रात को तेंदुआ बागेश्वर कोतवाली के पास बस स्टेशन में मंडराता हुआ नजर आया। पास में स्थित एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में यह सारा दृश्य कैद हो गया। होटल के कर्मचारियों ने बुधवार सुबह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो तेंदुए को मंडराता हुआ देख लोग भौचक रह गए। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात नगर के ठाकुरद्वारा वार्ड में एक घर की छत पर दो तेंदुए देखे गए। तेंदुओं ने कुत्ते पर पंजा मारकर घायल कर दिया। इन दिनों धरमघर का पचार क्षेत्र भी तेंदुए का आतंक झेल रहा है। वन विभाग ने पचार में पिंजरा लगाया है लेकिन तेंदुआ पिंजरे के आसपास नहीं फटक रहा है। लोगों ने जिला मुख्यालय में मंडरा रहे तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है। कहा है कि तेंदुए कभी भी किसी पर हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed