फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard roams around night in Bankhola

बनखोला में रात भर दहाड़ता रहा तेंदुआ

Sun, 19 Mar 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 19 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर नगर में नजर आ रहे तेंदुए दहशत का कारण बने हुए हैं। शनिवार की रात भी बनखोला में आबादी के करीब रात भर तेंदुए की दहाड़ के कारण लोगों में भय रहा। नगरवासियों ने वन विभाग से नगर में घूम रहे तेंदुओं को पकड़ने के लिए शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है। 

पिछले तीन माह से शाम ढलते ही तेंदुए आबादी में पहुंच रहे हैं। मंडलसेरा और कठायतबाड़ा में दिन में ही तेंदुए घुस आते हैं। स्टेशन रोड और माल रोड में तेंदुए घूमते हुए सीसीटीवी में कैद किए जा चुके हैं। मजियाखेत में भी कई बार शाम को ही तेंदुआ देखा जा चुका है।
विज्ञापन


शनिवार को दिन में गोमती पुल और नीलेश्वर की पहाड़ी में दिखाई देने के बाद तेंदुआ बनखोला में रात भर दहाड़ता रहा। इससे लोगों के बीच भय का वातावरण है। सुबह और शाम के समय कांडा, बिलौना और अन्य सड़कों में घूमने के लिए जाने से भी लोग डर रहे हैं। नगरवासियों ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed