फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   leopard out of reach even after 9 days

नौ दिन बाद भी तेंदुआ पकड़ से बाहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
leopard out of reach even after 9 days
leopard out of reach even after 9 days
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जलमानी के उतरदुग गांव में चार अक्तूबर की रात घर के आंगन से पांच साल की दीया को उठा कर ले जाने वाला तेंदुआ नौ दिन बाद भी पकड़ में नहीं आ सका है। तेंदुए के पकड़ में नहीं आने से गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि चार अक्तूबर की रात कांडा तहसील के ग्राम पंचायत जलमानी के उत्तरदुग में तेंदुआ घर के आंगन से पांच साल की दीया को उठा ले गया था। घटना के नौ दिन बीत जाने के बाद भी तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। तेंदुए के पकड़ में नहीं आने के कारण गांवों में दहशत है। तेंदुए के आतंक के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जंगल घास, लकड़ी लेने जा रही महिलाओं को भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने बच्ची को निवाला बनाने वाले तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने में नाकाम वन विभाग ने पोस्टर चस्पा किए
बागेश्वर। तेंदुए को पकड़ने में नाकाम रहे वन विभाग ने अब जगह-जगह पोस्टर चस्पा कर जनता को तेंदुए से बचने के सुझाव दिए हैं। वन विभाग की तरफ से तेंदुए से बचाव के लिए कपकोट, धरमघर, फरसाली, जलमानी आदि क्षेत्रों में पोस्टर चस्पा किए गए है। जिनमें तेंदुए से बचने के सुझावों के साथ ही जनता से भी सहयोग की अपील की गई है। कपकोट वन क्षेत्राधिकारी शशि देव ने बताया कि विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वन विभाग द्वारा चस्पा पोस्टर में इन बातों का है उल्लेख
- अपने घर के चारों ओर कम से कम 50-100 मीटर तक लैंण्टाना, काला बांस, हिस्सर, गाजर घास न उगने दें।
- आवागमन के लिए ऐसे रास्तों का प्रयोग करें जहां पर झाड़ियां अपेक्षाकृत कम हों। संभव हो तो ऐसी वर्णित झाड़ियों को काट कर साफ कर दें।
- तेंदुए का व्यवहार पीछे से आक्रमण करने का है। घर से बाहर मुखौटों का प्रयोग करें जो पीछे की ओर मुख करके हो।
- तेंदुए द्वारा रात्रि में आक्रमण करने की पूरी संभावना बनी रहती है। शाम को छह से आठ बजे के बीच आक्रमण करने की प्रबल संभावना रहती है। इस अवधि में विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed