{"_id":"59fca15c4f1c1b59678b95f2","slug":"leopard-is-looking-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोली गांव में दिनदहाड़े नजर आ रहा तेंदुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोली गांव में दिनदहाड़े नजर आ रहा तेंदुआ
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
तेंदुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से आतंक का पर्याय बने तेंदुए अब दिनदहाड़े गांव में घूमते नजर आ रहे हैं। तेंदुए शाम होते ही शहर में धमककर आवारा कुत्तों और मवेशियों को निवाला बना रहे हैं। खोली गांव में तो दिन में ही घरों के करीब तेंदुआ घंटों तक टहलता रहा। आबादी में तेंदुए के लगातार नजर आने से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
कठायतबाड़ा, मंडलसेरा, मजियाखेत, नदीगांव, कफलखेत आदि स्थानों पर तेंदुए रोज शाम को दिखाई दे रहे हैं। यही हाल शहर के अन्य गांवों में भी है। इन गांवों में अब तेंदुआ दिनदहाड़े नजर आने लगा है। बृहस्पतिवार को खोली गांव के पास एक तेंदुआ घंटों तक घूमता रहा। तेंदुए के रिहायशी इलाकों में इस तरह घूमता नजर आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। महिलाएं पशुओं के लिए चारा लाने या फिर खेतों में जाने से कतरा रही हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं। इधर, नगर के नदीगांव वार्ड में भी तेंदुआ नजर आने से लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
जगदीश रावल, महेंद्र जोशी, विनोद बोरा, संजय जोशी, दयाल पांडे, भारत जोशी, योगेश जोशी आदि ने बताया कि शाम होते ही तेंदुआ आंगन में पहुंच जा रहा है। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी से शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन