फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard dies due to being trapped in wire fence in Kapkot

कपकोट में तारबाड़ में फंसने से तेंदुए की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Leopard dies due to being trapped in wire fence in Kapkot
कपकोट/बागेश्वर। फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए तारबाड़ में फंसने से तेंदुए की मौत हो गई। मामला मंगलवार का है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कपकोट नगर पंचायत के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने वन विभाग को कुजगाड़ी नाले के समीप झाड़ी में तेंदुए के फंसे होने की सूचना दी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुआ खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए तारबाड़ में फंसा हुआ था। तेंदुए को बेहोश करने के लिए ट्रैंकुलाइज किया गया। काफी प्रयासों के बाद तेंदुए को झाड़ियों से निकाला गया। रेस्क्यू में विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोग भी शामिल थे। तेंदुए को रेंज कार्यालय में लाया गया। तारबाड़ में फंसे होने के कारण तेंदुआ काफी जख्मी हो गया था। जांच के बाद पशु चिकित्सक ने तेंदुए को मृत घोषित कर दिया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुआ रेस्क्यू करने से पहले ही मर चुका था। बताया गया है कि तेंदुए मादा थी और उसकी उम्र करीब एक साल थी। तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम करने के बाद दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed