फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard Attacks Kid

तेंदुए ने हमला कर बच्चे को किया जख्मी, इलाके में दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Leopard Attacks Kid
बागेश्वर में तेंदुए के हमले में जख्मी बालक। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। रविवार की देर शाम जिला जिला मुख्यालय के कठायतबाड़ा में तेंदुए ने एक बालक पर हमला कर जख्मी कर दिया। बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। तेंदुए के हमले से इलाके के लोगों में दहशत है। लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम जिला मुख्यालय के कठायतबाड़ा में साथियों के साथ खेल कर लौट रहे दांगण निवासी जीवन लाल के बेटे गौरव कुमार (10) पर घर से महज सी मीटर की दूरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गौरव अपने बड़े भाई सुमित के साथ घर लौट रहा था। गली में अंधेरा था। तेंदुआ अचानक गौरव पर झपट गया। गौरव और उसके भाई के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तेंदुआ भाग निकला। गौरव के पैर में तेंदुए ने गहरे जख्म कर दिए।
विज्ञापन

जख्मी गौरव को परिवारजन जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। स्थानीय निवासी शिव दत्त पांडे का कहना है कि तेंदुआ अक्सर इलाके में दिखाई दे रहा है। उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के साथ ही प्रभावित परिवार को बच्चे के इलाज के लिए मुआवजा देने की मांग की है। वन रेंजर श्याम सिंह करायत का कहना है कि विभाग की टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी हासिल की है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में रात्रि गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed