{"_id":"5ec63ea08ebc3e90a9391c65","slug":"left-the-injured-in-the-accident122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुना हादसे के घायलों को अपने हाल पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुना के अस्पताल में भर्ती विमला देवी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
बागेश्वर। बीते 14 मई को घर लौट रहे गरुड़ के प्रवासियों का वाहन मध्यप्रदेश के गुना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि घायल दंपति की हालत गंभीर है। दोनों का गुना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोप है कि प्रशासन ने घायलों को अपने हाल पर छोड़ दिया है। लोगों की मदद से 19 मई को घायल विमला देवी का ऑपरेशन हुआ है। विमला देवी के पति दिनेश परिहार हादसे के बाद से बेहोश हैं। पुणे से गरुड़ के प्रवासियों को लेकर आ रहा वाहन मध्यप्रदेश के गुना पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में नंदन सिंह की मृत्यु हो गई थी। गरुड़ के पय्या निवासी दिनेश सिंह परिहार और उनकी पत्नी विमला देवी गंभीर रुप से घायल हो गए थे। दिनेश सिंह परिहार के ब्रेन और विमला देवी की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट है। उनकी माली हालत ठीक न होने के कारण उपचार में दिक्कत आ रही थी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने 50 हजार रुपये की मदद दी। अन्य लोगों ने भी ऑपरेशन के लिए आर्थिक सहयोग दिया। घायलों के साथ मौजूद घायल दिनेश परिहार के मौसेरे भाई ठाकुर सिंह ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि न तो मध्य प्रदेश सरकार न उत्तराखंड सरकार से किसी प्रकार की मदद मिल पाई है। जिपं उपाध्यक्ष और अन्य लोगों की मदद से 19 मई को विमला देवी का ऑपरेशन हो गया है। अब तक डेढ़ लाख का खर्चा आ गया है। बताया कि दिनेश सिंह अब भी बेहोश हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, अखिल आजाद ने ठाकुर सिंह के खाता संख्या 4446001300004345 आईएफएससी कोड पीयूएनबी 0444600 में मदद देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।