{"_id":"6075d79f8ebc3ecabd525738","slug":"leakage-in-cylinder-led-to-fire-bageshwar-news-hld421567152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर में रिसाव से आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर में रिसाव से आग लगी
विज्ञापन
बागेश्वर के सूरजकुंड में सिलिंडर में रिसाव से लगी आग से जला सामान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नवरात्र पूजा के दौरान एक घर में रसोई गैस के सिलिंडर में रिसाव हो गया। देखते ही देखते सिलिंडर ने आग पकड़ ली। लोगों की तत्परता के कारण बड़ा हादसा बच गया।
मिली जानकारी के अनुसार पंत पार्क के नजदीक सूरजकुंड में लक्ष्मी कांत के घर पर आज प्रथम नवरात्र पर पूजा थी। प्रसाद और अन्य सामग्री बनाने के लिए घर के बाहर दीवार से सटा कर गैस सिलिंडर रखा गया था। दोपहर में अचानक सिलिंडर से जुड़े पाइप से गैस लीक होने लगी और आग लग गई। खाना बना रहे लोग अस्थायी रसोई से भाग खड़े हुए। मौके पर अफरातफरी मच गई। आग धीरे धीरे विकराल रूप लेने लगी थी। आग विकराल रूप धारण करती इससे पहले ही घर के लोगों और आसपास के लोगों ने गीले कंबलों और मिट्टी, रेत डालकर जैसे-तैसे आग बुझा दी। बाद में दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
लोगों ने घर को जाने वाली बिजली की लाइन भी काट दी। इससे आग काबू में आ गई। इस घटना में किसी को जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन, बिजली की फिटिंग और रसोई गैस चूल्हे समेत कुछ सामान जल गया। समय पर आग बुझने से लोगों ने राहत की सांस ली।