{"_id":"62c091ac225ad73afc27cd3e","slug":"landslide-like-situation-in-tunnel-bageshwar-news-hld467816313","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुघुलेख में हाइड्रो पॉवर के टनल के ऊपर जमीन धंसने से सुरंग बनी, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुघुलेख में हाइड्रो पॉवर के टनल के ऊपर जमीन धंसने से सुरंग बनी, लोगों में दहशत
विज्ञापन
कपकोट के खारबगड़ में हाइड्रो पॉवर कंपनी के टनल का मुहाना। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तर भारत हाइड्रो पॉवर कंपनी के टनल के ऊपर पहाड़ी में भू-धंसाव से जमीन के भीतर सुरंग की तरह दिखाई दे रहा बड़ा सा गड्ढा बन गया है। इसके भीतर पानी का रिसाव हो रहा है। लोगों ने इलाके की सुरक्षा की दृष्टि से इस गड्ढे को भरने की मांग की है। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम और हाइड्रो पॉवर कंपनी की टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
शुक्रवार रात कपकोट के घुघुलेख (खारबगड़) हाइड्रो पावर कंपनी के टनल के ऊपर जमीन धंस गई। इससे जमीन के भीतर काफी लंबे क्षेत्र में सुरंग की तरह दिखाई दे रहा गड्ढा बन गया है। इसके भीतर पानी भी बहता दिखाई दे रहा है। जिस स्थान पर जमीन धंसी है, उसके नीचे हाइड्रो पॉवर कंपनी की सुरंग है।
जमीन के भीतर बड़ा गड्ढा बनने की सूचना पर शनिवार को लोगों का हुजूम मौके पर पहुंच गया।
निर्माण समिति के अध्यक्ष हयात सिंह बड़ती का कहना है कि भूधंसाव की अविलंब जांच की जानी चाहिए और सुरक्षा के उपाय करने चाहिए।
पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कपकोट के नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि बिजली परियोजना के टनल के ऊपर जमीन का धंसना और सुरंग का बनना चिंताजनक है। मामले की तत्काल भूवैज्ञानिकों से जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि यदि भूधंसाव का दायरा बढ़ता है तो यह नाचती, खारबगड़ आदि के लिए गंभीर खतरा पैदा करेगा। इसी के नीचे नाचती इंटर कॉलेज है। इस वजह से भी लोगों को भय सता रहा है।
टनल के ऊपर जमीन धंसने से गड्ढे बन गए हैं। उत्तर भारत हाइड्रो पॉवर कंपनी के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। गड्ढों की मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।- पारितोष वर्मा एसडीएम कपकोट
टनल से करीब डेढ़ सौ मीटर ऊपर भूधंसाव की सूचना मिली थी। कंपनी के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। भू वैज्ञानिकों से पड़ताल कराई जाएगी। जमीन खोखली क्यों हो रही है, इसका पता लगाया जाएगा। टनल के कारण भूंधसाव हो रहा है या कोई और कारण है, इसका भी पता लगाया जाएगा। - कमलेश जोशी प्रबंधक उत्तर भारत हाइड्रो पॉवर कंपनी
फोटो 02 बीजीएस 13, 14, 15 पी