{"_id":"67f9601702567d7b8907f90f","slug":"landslide-brakes-vehicle-speed-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-114739-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मलबा रोक रहा हाईवे पर वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मलबा रोक रहा हाईवे पर वाहनों की रफ्तार
Sat, 12 Apr 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
ओलिंग-भैरू और हरसीला-सीमा सड़क पर बनी हुई है दिक्कत
कपकोट(बागेश्वर)। जिला मुख्यालय से कपकोट को जोड़ने वाले कपकोट-बागेश्वर राजमार्ग से ओलिंग-भेरु और हरसीला-सीमा मोटरमार्ग बने हैं। हल्की बारिश होने पर भी दोनों का मलबा कपकोट-बागेश्वर राजमार्ग पर आ जाता है। जिससे हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थम जाती है।
बीआरओ के अधिकारी जीएस खाती ने बताया कि कपकोट-बागेश्वर राजमार्ग से गांवों के लिए बनाई गई सड़कें अन्य विभागों की हैं। जिनका उचित रख रखाव नहीं होने के कारण बरसात में मलबा और पानी हाइवे पर बहता है। जिससे सड़क बाधित हो रही है। देर रात तक लोग कीचड़ में फंस रहे हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों से इन सड़कों का उचित रखरखाव करने और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से इस समस्या के निदान के लिए कहा गया है। लोनिवि के ईई एके पटेल ने बताया कि दो साल पहले ही सड़कों का निर्माण हुआ है। पहाड़ कटिंग की वजह से ताजा मिट्टी स्लाइड होकर आ जाती है। जिसको समय-समय पर हटाया जाता है। जल्द ही सड़कों को पक्का करने की कवायद चल रही है।