फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Lahur's Allopathic Hospital locks not open even during the Corona period

अब भी नहीं खुले लाहुर के ऐलोपैथिक अस्पताल के ताले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Lahur's Allopathic Hospital locks not open even during the Corona period
बंद पड़ा लाहुर का अस्पताल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। जिले के दूरस्थ इलाके में स्थित लाहुर का ऐलोपैथिक अस्पताल कई महीनों से बंद पड़ा है। लाहुर के साथ ही मितिलाखलबट्टा के लोग कोरोना संक्रमणकाल में भी स्वास्थ्य सुविधा से महरूम हो गए हैं। लाहुर, मितिलाखलबट्टा क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए करीब 15 वर्ष पहले लाहुर में ऐलोपैथिक चिकित्सालय की स्थापना की गई। इस अस्पताल से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा भी मिल रही थी लेकिन पिछले छह महीने से अस्पताल में ताला लगा हुआ है। लाहुर के ग्राम प्रधान प्रताप सिंह ने बताया कि चिकित्सक और फार्मासिस्ट अक्तूबर 2019 से अस्पताल में नहीं आ रहे हैं। अस्पताल में ताले लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल बंद होने से इलाके की ढाई हजार आबादी को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग के सामने अस्पताल को संचालित करने का मामला कई बार उठा दिया गया है लेकिन अस्पताल का संचालन नहीं किया जा रहा है। बता दें कि लाहुर जाने के लिए कपकोट से बावेबैंड तक 35 किमी वाहन और साढ़े तीन किमी पैदल सफर तय करना पड़ता है। दूरस्थ क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा बाधित होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
::: डॉक्टर और फार्मासिस्ट का वेतन रोक::: बागेश्वर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत का कहना है कि लाहुर ऐलोपैथिक अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर और फार्मासिस्ट का वेतन रोक दिया गया है। यह दोनों लंबे समय से अनुपस्थित हैं। कपकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को अनुपस्थित चिकित्सक और फार्मासिस्ट के कार्यस्थल पर न होने की विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। लॉकडाउन की समाप्ति के बाद लाहुर में हर सप्ताह मोबाइल वैन से स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed