{"_id":"5a6a109a4f1c1bca798b5d94","slug":"kumaon-commissioner-inspected-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त भट्ट ने किया कलक्ट्रेट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त भट्ट ने किया कलक्ट्रेट का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट का निरीक्षण करते मंडलायुक्त चंद्र शेखर भट्ट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने पटल सहायकों को नेम प्लेट बनाकर उसमें मोबाइल नंबर अंकित कर अपने पटल के सम्मुख चस्पा करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कार्यालय के समस्त कार्मिकों को पहचान पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कुमायूं आयुक्त भट्ट ने जिला कार्यालय के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम में अलग से फायर सिस्टम लगाने, साफ-सफाई पर ध्यान देने, पुराने अभिलेखों की वीडिंग समय से कराने को कहा। अमीनों द्वारा ऋण वसूली की धीमी प्रगति पर उन्हें नोटिस जारी कर मार्च तक शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारियों को प्रत्येक 15 दिन में लंबित मामलों की विवेचना करने, पटवारियों को विवेचना के संबंध में प्रशिक्षण देने को कहा।
विज्ञापन
उप जिलाधिकारियों को हर तहसील में विकास प्राधिकरण के फायदे और नक्शे पास कराने के संबंध में जागरूकता शिविर लगाने, न्यायालय संबंधी और ऑडिट प्रकरणों को भी समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने आबकारी विभाग एवं कोषागार के निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई पर ध्यान देने, पेंशनरों के लंबित मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम बागेश्वर श्याम सिंह राणा, कपकोट रविंद्र सिंह बिष्ट, गरुड़ सुंदर सिंह, कांडा रिंकू बिष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी, प्रशासनिक अधिकारी बालम बिष्ट सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।