{"_id":"0390d98b7a2b72994e04c39a796b978b","slug":"krishna-janmashtami-festival-preparations-complete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां पूरी
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 05 Sep 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बोहाला में सातूं आठूं और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम मचनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
महोत्सव का श्ुाभारंभ सांसद अजय टम्टा के जिला प्रतिनिधि कुंदन परिहार ने किया। यहां कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच खर्कटम्टा के कलाकारों ने अनेक मनभावन कार्यक्रम पेशकर लोगों की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
दुग बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पांच सितंबर से शुरू हो रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है। राधाकृष्ण की पूजा के बाद छह सितंबर को बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन कीर्तन, सात सितंबर को नगर में डोले की शोभायात्रा, आठ सितंबर को सुंदरकांड, पुरस्कार वितरण के बाद रात्रि में भंडारा होगा।
विज्ञापन
कमेटी के अध्यक्ष पुनीत साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने लोगों से महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने में पूरा सहयोग देने की अपील की। गिरीश गैड़ा, पूरन जोशी आदि थे।
इधर सैनिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व की पूर्व संध्या पर बच्चों ने मनभावन कार्यक्रम पेश किए। प्रबंधक गोविंद भंडारी ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
यहां प्रधानाचार्य लक्ष्मी टाकुली आदि थे। इधर नुमाईशखेत निवासी पुष्पा तिवारी के निवास पर आयोजित सातूं आठूं कार्यक्रम में महिलाओं ने गौरा महेश्वर की पूजा अर्चना की।
महिलाओं ने व्रत रखकर कई गीतों का गायन किया। यहां देवकी उपाध्याय, गीता उपाध्याय, जीवंती कांडपाल, मुन्नी तिवारी, रेवती पंत, पार्वती कांडपाल, पार्वती कर्म्याल, माया पांडे और हंशी तिवारी आदि थी।
उधर हिमालयन सेंट्रल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रेश किए। यहां प्रबंधक राजेंद्र उपाध्याय और प्रधानाचार्य प्रकाश धपोला आदि थे।
उधर बोहाला में सांसद प्रतिनिधि कुंदन परिहार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में अर्जुन को दिए उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। भगवान कृष्ण ने लोगों को कर्मयोगी बनने का उपदेश दिया है। कर्मयोगी लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं। इधर मुरूलीउडियार चौगांवछीना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है।