फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kovid Help Desk gave advice to four thousand corona patients

कोविड हेल्प डेस्क ने 27 दिन में चार हजार कॉल कर परामर्श दिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Kovid Help Desk gave advice to four thousand corona patients
बागेश्वर। कोरोना काल में आयुष विभाग का कोविड हेल्प डेस्क कोविड संक्रमितों के साथ ही कोविड को मात दे चुके उबरे लोगों के लिए मददगार बना हुआ है। हेल्प डेल्क कोविड प्रभावितों खासकर होम आइसोलेट मरीजों से रोजाना फोन पर परामर्श दे रहा है। टीम अब तक करीब चार हजार संक्रमितों और कोरोना विजेताओं को फोन कर चुकी है।
विज्ञापन

कोविड हेल्प डेस्क में बाकायदा टेली कंसलटेंट की तैनाती की गई है। जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी राघवेंद्र गुप्ता ने बताया कि टेली कंसलटेंट टीम में डॉ. सिमरनजीत और डॉ. कर्मेंद्र सक्सेना को रखा गया है। कोविड हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारी डॉ. एजल पटेल हैं। टेली कंसलटेंट टीम रोजाना कोरोना संक्रमितों और कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों को फोन कॉल कर परामर्श दे रही है। 30 अप्रैल से अब तक तीन हजार से अधिक कोविड कॉल की जा चुकी हैं। कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों को नौ सौ से अधिक फोन कॉल की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

बताया कि होम आईसोलेट लोगों को टेली परामर्श दिया जा रहा है। स्वास्थ्य खराब होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से दवा उपलब्ध कराई जाती हैं। कोविड संक्रमितों के साथ ही अन्य लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष किट का वितरण किया जा रहा है। जिले में 8000 परिवारों को आयुष किट वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड हेल्प डेस्क संक्रमितों के साथ ही स्वस्थ हुए लोगों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। उन्हें परामर्श दिया जा रहा है। कोविड मरीजों के साथ ही पहली पंक्ति के वर्करों और आम लोगों को आयुष किट वितरित की जा रही है। - डॉ. एजल पटेल नोडल अधिकारी आयुष कोविड हेल्प डेस्क बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed