फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kotedaron bothering people hanging lock in stores

कोटेदारों की दुकानों में ताला लटकने से लोग परेशान

Thu, 03 Nov 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 03 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Kotedaron bothering people hanging lock in stores
दुकानों पर लटके ताले - फोटो : अमर उजाला
 अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की यहां चली रही बेमियादी हड़ताल बृहस्पतिवार दूसरे दिन भी जारी रही। संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मेहरा की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक खाद्यान्न के लिए धर्मकांटा लगाने, पुराने बिलों का भुगतान करने और कमीशन की राशि बढ़ाने की मांग पूरी हो नहीं जाती तब तक राशन बांटने का काम बंद रहेगा। 
विज्ञापन



गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि वह मानदेय देने, बीमा करने, स्टेशनरी का खर्चा देने और पुराने बिलों का शीघ्र भुगतान देने की मांग कई बार कर चुुके हैं लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो  सकी है। प्रदेश सरकार केंद्र की तरह एपीएल के खाद्यान्न में कमीशन न देेकर विक्रेताओं का उत्पीड़न कर रही है। हड़ताल के कारण कई दुकानों में ताले लटके हैं।
विज्ञापन


इससे उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। संपन्न उपभोक्ता तो बाजार से राशन खरीद ला रहे हैं जबकि गरीबों की समस्या हड़ताल के कारण दोगुनी हो गई है। सभा का संचालन सचिव गणेश  रावत ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed