फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kmsyargati volleyball team won the competition

कमस्यारघाटी की टीम ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता 

Sat, 25 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 25 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kmsyargati volleyball team won the competition
रावतसेरा में अतिथियों के साथ खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नेहरू युवा क्लब रावतसेरा की पहल पर जिला पंचायत के सहयोग से आयोजित डॉ. गणेश रावत की स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता कमस्यार घाटी की टीम ने जीत ली है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कमस्यार घाटी की टीम ने रावतसेरा की टीम को 2-0 से पराजित किया। 

समापन समारोह में आयोजक मंडल के संरक्षक और पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश रावत ने विजेता और उप विजेता टीमों को जिला पंचायत की ओर से उपलब्ध कराई गई नकद धनराशि प्रदान की। इसके अंतर्गत  विजेता टीम को 20 हजार रुपए, उप विजेता टीम को 10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी भेंट की। उन्होंने युवाओं से अपनी पढ़ाई के साथ ही खेलों पर भी खास ध्यान देने को कहा। रावतसेरा के खेल मैदान में कमस्यार घाटी और रावतसेरा के मध्य वॉलीबाल प्रतियोगिता का बेस्ट ऑफ थ्री का मैच खेला गया।
विज्ञापन


जिसमें कमस्यार की टीम ने पहला सैट 25-21 और दूसर सैट 25-22 से जीता। मैन ऑफ द मैच खिताब हिमांशु, मैन ऑफ सिरीज खिताब गौरव को दिया गया। रेफरी की भूमिका कुंदन रावत और नीरज बसेड़ा ने निभाई। कमेंट्रेटर महेश रावत, दीपक रौतेला थे। क्लब के अध्यक्ष पुष्पेश रावत ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। समापन में ग्राम प्रधान अनिल रौतेला, लाल सिंह, भीम सिंह, गोविंद रावत, डीके रावत, संजय रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed